Latest

देश में गैस की कीमतों की बढ़ोतरी व किल्ल्त को लेकर कांग्रेस पार्टी का अनोखा प्रदर्शन

देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से सुभाष चौक तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सुभाष चौक पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। वहीं चटनी तैयार की गई और रसोई के बर्तन बजाकर महंगाई के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।

सोनीपत शहर से पूर्व विधायक सुरेन्द्र पवार ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार सिलेंडर के दामों में 60 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तेल और कृषि उत्पादों की कीमतों को लेकर भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।


वहीं जिला अध्यक्ष कमल दीवान ने कहा कि बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। उन्होंने बताया कि मुरथल के छोटे ढाबा संचालक परेशान हैं, जबकि रिक्शा और रेहड़ी पर खाने का सामान बेचने वाले दुकानदारों का काम भी सिलेंडर न मिलने के कारण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि घरों की रसोई से लेकर ढाबों और छोटे खाने-पीने के व्यवसाय तक गैस की किल्लत देखी जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से गैस की कीमतों पर नियंत्रण करने और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग कीअनुशासनात्मक कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने कहा कि एक तरफ गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ लोगों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *