उत्तर प्रदेश

नवरात्र के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, मां विंध्यवासिनी दरबार में रिकॉर्ड भीड़

मीरजापुर, चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरूवार को मां विंध्यवासिनी दरबार में आस्था कासैलाब उमड़ पड़ा। लगभग चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन-पूजन किया। भोर तीन बजे से हीपूरे मेला क्षेत्र में “जय मां विंध्यवासिनी” के जयघोष गूंजने लगे और सभी प्रमुख मार्ग श्रद्धालुओं की भीड़ सेपटे रहे।मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

भक्त नारियल, चुनरी, फूल-माला और प्रसादलेकर लम्बी कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन के लिए आतुर दिखे। गंगा घाटों पर भी स्नानार्थियों की भारीभीड़ रही। त्रिशक्ति पथ, त्रिदेव पथ, विंध्य पथ, गंगा पथ और गणेश पथ सहित सभी मार्गों पर सैकड़ों मीटर लंबी
कतारें सुबह से शाम तक लगी रहीं।मेला की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, एडीएमअजय कुमार सिंह, एएसपी नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार और सीओ सिटी विवेक जावला सहित
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *