नासिक में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर
अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर
मुंबई नासिक जिले की काठे गली इलाके में बुधवार को तडक़े अवैध सातपीरदरगाह के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव करदिया, जिसमें चार पुलिस अधिकारियों सहित 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस केगोले छोड़े और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामलेकी गहन छानबीन जारी है।
नासिक के पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि अवैध सातपीर दरगाह पर अवैधनिर्माण करा लिया गया था। उसे हटाया जा रहा था। तभी भारी भीड़ जमा हो गई थी। अधिकारी भीड़को समझाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय अचानक पथराव शुरु हो गया। पुलिस ने आंसू गैसऔर हल्के लाठीचार्ज का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस मामले में अब तक 15
लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भीड़ द्वारा किये गए पथराव में 31 पुलिस अधिकारी मामूलीरूप से घायल हुए हैं। भीड़ में शामिल संदिग्ध हमलावरों की 57 बाइकें पुलिस ने जब्त कर ली गई
हैं।

उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया औरसतपीर दरगाह के अवैध निर्माण को दो जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया है। नासिक नगर निगमकी टीम मौके पर मलबा तेजी से हटा रही है। फिलहाल काठे गली इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है और यहां तनावपूर्ण शांति है। दरअसल नासिक नगर निगम ने अवैधसातपीर दरगाह पर बने अवैध निर्माण कार्य को 15 दिनों के भीतर हटाने का नोटिस जारी किया था।
लेकिन इस दौरान दरगाह में बने अवैध निर्माण कार्य को हटाया नहीं गया था, इसी वजह से नासिकनगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की।