hariyana

ढाबों के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक दे रहे हैं हादसों को न्यौता

बरवाला:राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला तक सड़क के दोनों तरफ कई ढाबे चल रहे हैं जिन पर सारा दिन ट्रकों की आवाजाही लगी रहती है।बहुत से ट्रक चालक अपने ट्रकों को जल्दबाजी में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सड़क पर खड़ा कर ढाबों में घुस जाते हैं और घण्टों आराम फरमाकर फिर अपना ट्रक लेकर जाते हैं।

इन ट्रकों के राजमार्ग के ऊपर खड़ा होने से लगातार हादसों का डर बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि राजमार्ग पर खड़े इन ट्रकों की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि राजमार्ग पर ट्रक खड़ा करने वाले इन ट्रक चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *