भारत

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने किया ध्वजारोहण

नोएडा।भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने 77वां स्वतन्त्रता दिवस राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर

ध्वजारोहण कर भारत के उन वीर योद्धाओं को याद किया।जिन्होने भारत को आजादी दिलाई और अपने वतन के लिए हँसते हँसते अपने प्राणों

को निछावर कर दिया।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि उन वीर योद्धाओं के नक्शे

कदमों पर चलकर एकता भाई चारे की मिसाल कायम कर भारत देश की तरक्की के पथ पर अग्रसर रहें ।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष

बलराज भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, राष्ट्रीय संगठन

मन्त्री यशपाल भाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी,

जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, तहसील अध्यक्ष दादरी सोविदंर भाटी, जिला उपाध्यक्ष वरूण भाटी, जसबीर

भाटी,सिद्ध भाटी, बिन्नी,नरेन्द्र भाटी,जिला सचिव विनित शर्मा, जिला संगठन मन्त्री राजू रामगढ, प्रदेश उपाध्यक्ष भानू आदि कार्यकर्ता मौजूद

रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *