Latest

जापान के दौरे पर पीएम मोदी: ‘किमोनो’ पहने स्थानीय कलाकारों ने गायत्री मंत्र से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं, जहांवे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस खास यात्रा के दौरान जापानी नागरिकों ने एक अनोखेअंदाज में उनका स्वागत किया। टोक्यो में जापानियों ने हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का जाप करते हुएपीएम मोदी का अभिनंदन किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। यह नजारा न केवलभारतीय संस्कृति के प्रति जापान के सम्मान को दर्शाता है, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिकसंबंधों को भी मजबूत करता है।

प्रधानमंत्री मोदी इस स्वागत से बेहद प्रभावित नजर आए। गायत्री मंत्र का जाप सुनकर वे मंत्रमुग्धहो गए और इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर जापानी नागरिकों का धन्यवाद किया। जापानी लोगअपने पारंपरिक पोशाक किमोनो में थे, जो इस स्वागत को और खास बनाता था। पीएम ने इसभावनात्मक पल को यादगार बताते हुए कहा कि यह भारत-जापान मित्रता का प्रतीक है।इससे पहले, टोक्यो स्थित होटल में पहुंचने पर भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य से पीएम मोदी का स्वागतकिया गया था। होटल में उनके स्वागत के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमेंजापानी कलाकारों ने भारतीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

इस दौरान दोनों देशों के झंडे लहराए गएऔर माहौल उत्सवमय रहा। पीएम मोदी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जापान में
भारतीय संस्कृति के प्रति इतना प्यार देखकर उन्हें गर्व हो रहा है।दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे और दोनों देशों केबीच निवेश, तकनीक और रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी। इस दौरान वे जापानी व्यापारियों से भीमुलाकात करेंगे। पीएम की इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। जापानमें किसी सालाना शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी की पिछली यात्रा 2018 में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *