प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने काम और जवाबदेह सरकार की राजनीति की है : रीतिक वधवा
भाजपाइयों ने केक काट कर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
चंडीगढ़ ( सुनील कुमार ) आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतन्त्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं।मोदी आज सबसे बड़े और ताकतवर शख्सियत के रूप में जाने जाते हैं। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विश्वभर में देश की छवि को मजबूत किया है। पीएम मोदी के जन्मदिन के खास मौके पर भाजपाइयों ने केक काट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊचाइयों तक पहुचाया है।
वे दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं जिन्हें 24 से अधिक देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और सम्मान को भी दर्शाती है। इन सम्मानों के माध्यम से विभिन्न देशों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, कूटनीतिक कौशल और वैश्विक शांति के प्रति उनके योगदान को मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सऊदी अरब का ‘ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद’, अफगानिस्तान का ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमानुल्ला खान’, संयुक्त अरब अमीरात का ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायेद’, रूस का ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’, फ्रांस का ‘लीजन ऑफ ऑनर’, मालदीव का ‘निशान इज़्ज़ुद्दीन’, मिस्र का ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’, अमेरिका का ‘लीजन ऑफ मेरिट’, फिजी का ‘ऑर्डर ऑफ फिजी’, और कई अन्य देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुए हैं।

वधवा ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया का ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविट्सिया मिराबिलिस’, त्रिनिदाद और टोबैगो का ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक’, घाना का ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’, साइप्रस का ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’, ब्राजील का ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउथर्न क्रॉस’ जैसे सम्मान भी मिले हैं।
यह सभी सम्मान भारत के साथ इन देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इन सम्मानों के पीछे प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक स्तर पर सकारात्मक छवि, उनकी निर्णायक नेतृत्व शैली, और विकासशील देशों के साथ सहयोग बढ़ाने की नीति प्रमुख कारण रहे हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर भारत की भूमिका को सशक्त बनाया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सराहा है। उन्होंने कहा किप्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ अवार्ड, सियोल पीस प्राइज, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का ‘ग्लोबल गोलकीपर्स अवार्ड’, और अन्य कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भी सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार उनके सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय योगदान के लिए दिए गए हैं, जिससे भारत की छवि वैश्विक मंच पर और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन सम्मानों को प्राप्त करते समय प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा इन्हें 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया है। उन्होंने हर मंच पर भारत की विविधता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया है।
इससे न केवल भारत का सम्मान बढ़ा है, बल्कि भारतीय प्रवासी समुदाय को भी गर्व की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह उपलब्धि भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत है

