राजस्थान

हल्के गुलाबी रंग में बदला बदला नजर आया राजस्थान विधानसभा सदन

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ और हल्केगुलाबी रंग की आभा लिए हुए सदन बदले हुए कलेवर में नजर आया। दरअसल कई साल के बादसदन के भीतर की साज सज्जा में बदलाव किया गया है।इसके तहत विधायकों की सीटों का रंग बदलकर हल्के गुलाबी रंग वाला किया गया है। इसी तरह पर्देव कालीन भी बदल द‍िए गए हैं। अब हल्‍के गुलाबी रंग वाले पर्दे लगाए गए हैं। फ्लोरिंग भी इसीरंग का है। इससे सदन का पूरा कलेवर एक तरह से बदल गया है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अनुसार गुलाबी शहर की छटा को ध्यान में रखते हुए सदनके कलेवर में यह बदलाव किया गया है।इससे पहले सदन में बिछे कालीन या कपड़े का रंग हरा था। विधायकों साथ ही अन्य अधिकारियों केबैठने की सीटों का रंग भी हरा था। इसके साथ ही सदन में पहली बार विधायकों की सीट पर आईपैडलगाए गए हैं।भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के तहत विधान सभाको डिजिटाइज करने की परियोजना के तहत यह काम किया गया है।शुक्रवार को कार्यवाही के दौरान अनेक विधायक इन टेबलेट को चलाकर देखते भी नजर आए।

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को राज्यपाल राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण केसाथ शुरू हुआ। राज्य की 16वीं विधानसभा का यह तीसरा सत्र है। राज्यपाल के अभिभाषण परधन्यवाद प्रस्ताव पर तीन, पांच और छह फरवरी को चर्चा होगी।सरकार की ओर से इसका जवाब सात फरवरी को दिया जाएगा। वहीं आठ से 18 फरवरी तक सदनमें अवकाश रहेगा और 19 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *