राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने किए पुष्पांजलि अर्पित
राजीव गांधी की जयंती
नई दिल्ली, भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जीकी 81वीं जयंती पर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजीव भवन मेंउनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने राजीवगांधी जी के स्टैच्यू पर माल्यार्पण भी किया और उनके योगदान को याद किया।
सुबह सबसे पहले देवेंद्र यादव ने वीर भूमि स्थित राजीव गांधी की समाधि पर जाकर प्रार्थना की औरउन्हें नमन किया। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं औरकार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना
सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राजीव गांधी का देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी नेभारत को नई दिशा दी और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश के युवाओं के लिए आधुनिक भारत कारास्ता तैयार किया।

उन्होंने आईटी क्रांति की शुरुआत कर भारत को तकनीकी क्षेत्र में विश्व पटल परस्थापित किया। आज दुनिया भर में भारतीय युवा आईटी क्षेत्र में जिस तरह अग्रणी बनकर काम कररहे हैं, उसका श्रेय राजीव गांधी जी को जाता है।श्री यादव ने आगे कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लागू कर राजीव गांधी ने लोकतंत्र को गांव-गांवतक पहुंचाया और आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का अवसरदिया। यही नहीं, उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार देकर उन्हें देश की सत्ता औरविकास की धारा में शामिल किया।
कार्यक्रम में दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज,पूर्व विधायक हरीशंकर गुप्ता, विजय लोचव, एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी, महिला कांग्रेसअध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन राहुल शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग केचेयरमैन अब्दुल वाहिद कुरेशी समेत कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए।