Latest

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नामिनी को मिला दो लाख का चेक

संतकबीर नगर

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक नगर पंचायत धर्मसिंहवा शाखा में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक रेखा देवी के नामिनी पति राम मिलन को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। राम मिलन ने कहा कि यह राशि उनके परिवार के लिए बड़ी राहत और संबल का काम करेगी।शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने कार्यक्रम के दौरान राम मिलन को चेक सौंपा। 


इस मौका पर सहायक प्रबंधक पवन सिंह राणा व नितेश कुमार बैंक पर्यवेक्षक मित्र गणेश कुमार और ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) के खालिद रजा और मोहम्मद इसराईल भी उपस्थित थे, जिन्होंने बीमा वितरण में सहयोग किया।इस दौरान बैंक अधिकारियों और CSP प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से कम प्रीमियम में लोगों को जीवन बीमा सुरक्षा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *