Entertainment

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। वह 42 वर्षकी थी। बताया जा रहा है कि 27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उनकेपति पराग त्यागी उन्हें तुरंत मुंबई मे एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहा चिकित्सक ने उन्हें मृत
घोषित कर दिया।

शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात में वर्ष 1982 में हुआ था। शेफाली शुरुआत से ही फिल्मी दुनियाका हिस्सा बनना चाहती थीं, इसलिए मौका मिलते ही वह अपने सपने पूरे करने के लिए गुजरात सेमुंबई आ गईं। यहां आकर उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम भी किया।शेफाली ने वर्ष2005 में सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री हासिल की।अपने इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान उन्हें संगीत एल्बम में काम करने का अवसर मिला।

शेफाली जरीवाला ने 2002 में रिलीज हुए रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ के म्यूजिक वीडियो से रातोंरातप्रसिद्धि हासिल की थी। इस गाने ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का खिताब दिलाया और यह गाना उससमय लोगों कि जुबान पर था। उनके बोल्ड लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गाने कीसफलता के बाद शेफाली ने कई अन्य म्यूजिक वीडियोज, रियलिटी शोज, और फिल्मों में भी कामकिया।शेफाली जरीवाला ने सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्ममुझसे शादी करोगी’ में भी छोटी लेकिन अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *