hariyana

पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने महाशिवरात्रि के पर्व पर किया जलाभिषेक

सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने महाशिवरात्रि के पर्व पर रेलवे रोड़ स्थित नेहरू पार्क में आयोजित महाशिव पुराण कथा सहित अन्य शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। 

पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से शहवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने  गन्नौर में सतकुम्भा तीर्थ स्थल पर पहुंचकर रूद्र महायज्ञ में पूर्ण आहुति दी व जलाभिषेक कर भगवान शिव के चरणों में वंदन किया। इस दौरान उन्होंने डॉ स्वामी दिव्यांनंद जी महाराजा व महंत राजेश स्वरूप का भी आशीर्वाद लिया।

पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव ही नहीं बल्कि उन्हें उनके व्यक्तिव को कई गुणों की वजह से सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। वे सही मायने में जीवन जीने का सही तरीका सिखाते है। उनके व्यक्तित्व से सीखा जा सकता है कि जीवन में संतुलन कैसे लाना है। भगवान शिव मानव को बहुत कुछ सीख देते है, जिन्हें आत्मसात कर खुद का जीवन सुधार सकते है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की महिमा जीवन बदल देती है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *