Latest

कोहरे के कारण 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

नई दिल्ली, घने कोहरे को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी2026 तक कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे ने यात्रा योजनाबनाने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार दिल्ली, गाजियाबाद, जींद, शामली, बरेली, कोसी कलां, फरीदाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र,रोहतक, पानीपत सहित कई रूटों पर संचालित 60 से अधिक ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि मेंबंद रहेगा। इनमें मुख्य रूप से पैसेंजर और मेमू सेवाएं शामिल हैं। इधर, दिल्ली-एनसीआर के बीचचलने वाली मेमू और ईएमयू सेवाओं के रुकने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा होसकती है। दिल्ली क्षेत्र में रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें दिल्ली जंक्शन-शामली (54057/54058), दिल्लीजंक्शन-जिंद (54031/54034), नई दिल्ली-गाजियाबाद (64428/64450), नई दिल्ली-कोसी कलां(64073/64074) शामिल हैं।

मुरादाबाद और फिरोजपुर डिवीजन की कई ट्रेनें भी बंदएडवाइजरी के अनुसार रोजा-बरेली, बरेली-मुरादाबाद, लखनऊ-शाहजहांपुर, शाहजहांपुर-सीतापुर जैसीकई पैसेंजर ट्रेनें भी इस अवधि में रद्द रहेंगी। मुरादाबाद क्षेत्र में कोहरे का प्रभाव काफी घना रहता हैइसलिए सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा अंबाला कैंट से नांगल डैम,पटियाला, कुरुक्षेत्र सहित कई छोटे रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को भी अस्थायी रूप से बंद करने काआदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *