दिल्ली

कांग्रेस के दो पूर्व कार्यकर्ता डॉ. फिज़ा खान और रजत शर्मा “आप” में शामिल

आम आदमी पार्टी के परिवार में गुरुवार को कांग्रेस के दो पूर्व कार्यकर्ता, डॉ. फिज़ा खान और रजत शर्मा शामिल हो गए। तिमारपुर के विधायक दिलीप पांडेय ने टोपी-पटका पहनाकर दोनो का “आप” परिवार में स्वागत किया। एमबीबीएस डॉक्टर फिज़ा खान समाज सेविका होने के साथ-साथ राष्ट्रीय युवा कांग्रेस में दिल्ली प्रदेश की संयुक्त सचिव रह चुकी हैं। वहीं रजत शर्मा कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता हैं और एक सक्रिय समाज सेवी हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं तिमारपुर के विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि दो बहुत महत्वपूर्ण सामाजिक चेहरे आज “आप” परिवार में शामिल हुए हैं। “मैं भी केजरीवाल” अभियान के जरिए भी आम आदमी पार्टी जनता के बीच जा रही है। इस अभियान के जरिए “आप” सरकार के मंत्रियों, विधायकों समेत सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंवाद कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए कामों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के दो पूर्व कार्यकर्ता, डॉ. फिज़ा खान और रजत शर्मा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। दोनो सदस्यों का केजरीवाल परिवार में हार्दिक स्वागत है।

डॉ. फिज़ा खान का परिचय
फिज़ा खान एमबीबीएस डॉक्टर होने के साथ-साथ राजनीति से भी संबंध रखती हैं। राजनीतिक तौर पर वह राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश संयुक्त सचिव रह चुकी हैं। फिंज़ा खान एक सक्रिय सामाजिक सेविका हैं जो महिलाओं और बच्चों से संबंधित कई एनजीओं से जुड़ी हुई हैं।

रजत शर्मा का परिचय
आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले रजत शर्मा कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। इनका लगभग पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ रहा है। वह एक सक्रिय समाज सेवी भी हैं जिन्हें गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा कर्तव्य लगता है। रजत शर्मा दिल्ली के कई एनजीओ से जुड़े हुए हैं जिनके जरिए वह बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर लगातार काम करते रहते हैं।

आम आदमी पार्टीआम आदमी पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *