रक्षाबंधन पर योगी सरकार का रिकॉर्ड सिर्फ दो दिनों में 50 लाख यात्रियों ने की बस यात्रा
दो दिनों में 50 लाख यात्रियों ने की बस यात्रा
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रक्षाबंधन पर्व परमहिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस यात्रा योजना ने इस बार यात्री संख्या के नए कीर्तिमानबनाए हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस सुविधा को देखते हुए रात 12 बजे तक इसके 75 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड बनाने की संभावना है।
परिवहन निगम के अनुसार, इसमें 70 प्रतिशत तक वे यात्री हो सकते हैं, जिन्हें सरकार की ओर सेफ्री यात्रा का लाभ दिया जा रहा है।योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात देते हुए 8 से 10अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा का तोहफा दिया। इसमें महिलाओं के साथ एकसहयात्री को भी यह सुविधा दी जा रही है।निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर के अनुसार, सामान्य दिनों में निगम की बसोंमें प्रतिदिन 14-15 लाख यात्री सफर करते हैं,

लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर्व के शुरुआती दो दिनों मेंही यह आंकड़ा 50 लाख से अधिक पहुंच गया। इनमें लगभग 70 प्रतिशत महिला यात्री थीं, जिन्होंनेमुख्यमंत्री योगी की ओर से दिए गए 66 घंटे के ‘सम्मान के तोहफे’ का लाभ लिया।