वोट चोरी: महिला कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस
संभल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर एवं उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस पश्चिम की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व में 14 अगस्त 2025 को ‘‘वोट चोरी के खिलाफ – वोट चोर गद्दी छोड़’’ मशाल जुलूस निकाला गया।
मशाल जुलूस शाम 7:30 बजे वाल्मीकि पार्क से शुरू होकर आंबेडकर पार्क, चंदौसी तक पहुँचा। यह विरोध प्रदर्शन विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के खुलासे के बाद आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत से देश के संविधान और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कल्पना सिंह के नेतृत्व में जुलूस में डॉली, लक्ष्मी देवी, पुष्प, वर्षा, सबीना, नेहा शर्मा, सुनीता, दुर्गेश, शबाना, हिना अनवर, सोनवती, आफरीन, रशीदा, कविता, सुमन, राबिया, नरगिस जहां, कमला, सुशीला देवी, गुनगुन, कनक, जुबेदा, मिथलेश सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुईं।