उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर देश भर के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानितस्व. कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर देश भर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीयगृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा सहित कईनेताओं ने ‘बाबूजी’ को याद किया। उन्होंने उनके सुशासन, रामभक्ति और सांस्कृतिक विरासत केलिए किए गए कार्यों को सराहा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सुशासन के प्रतीक, पद्म विभूषण श्रद्धेयकल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। उत्तर प्रदेश में भय और अपराध-मुक्त शासनकी नींव रखकर कल्याण सिंह ने प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर बनाया। उन्होंने सांस्कृतिक औरधार्मिक विरासत की पुनर्स्थापना के लिए कभी मूल्यों से समझौता नहीं किया और इसके लिए सत्ताको त्यागने से भी पीछे नहीं हटे। संगठन से सरकार तक सुशासन व लोककल्याण की नींव रखनेवाले बाबूजी का व्यक्तित्व व कृतित्व हर एक राष्ट्रप्रेमी की स्मृति में बसा रहेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हेंस्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे जनसाधारण से जुड़े अत्यंत लोकप्रिय औरएक असाधारण नेता थे। उत्तर प्रदेश के विकास और श्री रामजन्मभूमि आंदोलन में उन्होंनेअविस्मरणीय योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देतेरहेंगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने पोस्ट कर लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रदूतव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलिअर्पित कर नमन करता हूं। सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबूजी ने संस्कृति औरराष्ट्र को सर्वोपरि रखा।

संगठन के विस्तार के साथ ही गरीबों, वंचितों और पिछड़ों को उनकाअधिकार दिलाने के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे। राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षार्थ उनका जीवन दर्शनकोटिश: कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणीय है।उतराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट कर लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, सुशासन और सामाजिक न्याय के लिए अपना संपूर्णजीवन समर्पित करने वाले पद्मविभूषण कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *