गढ़ मेले में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी
कार्तिक पूर्णिमा स्नान
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए रोडवेज बसों के आज फेरे आजरविवार से बढ़ाए जाएंगे। शनिवार से ही बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। यात्रियों की सहूलियतके लिए शनिवार को निगम ने कौशांबी डिपो के आसपास पानी का छिड़काव भी कराया। कार्तिकपूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान के लिए ब्रज घाट जा रहे हैं।
शनिवार से ही श्रद्धालुओंकी संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। ब्रजघाट के साथ लोग अनूपशहर भी जा रहे हैं। यात्रियों को परेशानी
न हो और वे समय से जाकर स्नान कर सकें, इसके लिए रोडवेज की 300 बसों के बराबर फेरे बढ़ाने जाएंगे।रविवार से ही फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने तैयारी कर ली। चालक वपरिचालों को इसके लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक(एआरएम) अंशु भटनागर के अनुसार पहले से जो बसें गढ़ और अनूपशहर के लिए चल रही हैं। उनके
अलावा अतिरिक्त फेरों के भी रूट तय किए गए हैं।

बुलंदशहर-स्याना वाया गढ़, बुलंदशहर-अनूपशहर,दिल्ली-कौशांबी-गढ़, मुरादनगर-मोदीनगर-हापुड़ वाया गढ़, गाजियाबाद-गढ़ और मोदीनगर-हापुड़ वायागढ़ के रूट से बसें चलाई जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को फायदा मिल सके।अतिरिक्त फेरे दो नवंबर से छह नवंबर तक चलाए जाएंगे। एआरएम ने बताया कि शनिवार से हीयात्रियों की संख्या बढ़ गई है। डिपो के आसपास कराया पानी का छिड़काव आज से कौशांबी डिपो परयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ेगी।
प्रूदषण के बीच डिपो के आसपास काफी धूल उड़ रही है, जिससेयात्रियों को परेशानी हो रही है। शनिवार को डिपो के आसपास पानी का छिड़काव कराया गया है। छहनवंबर तक लगातार पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि धूल से यात्रियों का दम न घुंटे।

