उत्तर प्रदेश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी का स्वागत कर लिया आशीर्वाद

बुलंदशहर । जूनापीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज जी के शनिवार को बुलंदशहर आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने उनका टीम के साथ बुके देकर स्वागत किया और मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जूनापीठाधीश्वर के आगमन को जिले का सौभाग्य बताया और उनसे आध्यात्मिक, सामाजिक चर्चा की। स्वामी अवधेशानंद गिरी जी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष और उनके साथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि बुलंदशहर के लोगों और मिट्टी का सौभाग्य है कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने जिले में जन्म लिया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का व्यक्तित्व, कृतित्व और विचार समाज को जोड़ते हैं और आध्यात्मिक चिंतन समाज का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि संत सर्वसमाज के होते हैं, किसी एक वर्ग और धर्म के नहीं होते। उन्होंने जूनापीठाधीश्वर से बुलंदशहर जिले की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना करने की कामना की।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित, साजिद गाजी, शिवकुमार शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, नईम मंसूरी, भजनलाल विमल, सचिन वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, विकास शर्मा, मुनेंद्र जाटव, युधिष्ठिर शर्मा, मोहनलाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अब्दुल रहमान मंसूरी, सुरेंद्र उपाध्याय, एसपी सिंह राजोरा, मुन्नीलाल दिवाकर, जेपी शर्मा, सुभाष अकेला, साजिद चौधरी, तरुण गिरी, प्रेम जाटव आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *