Latest

विकसित भारत 2047 की दिशा में “बुलेट ट्रेन” की रफ्तार से आगे ले जाने वाला है केंद्रीय बजट : पायल सिंह

किसान, श्रमिक, युवा और मध्यम वर्ग—हर वर्ग के हितों का संतुलित बजटएमएसएमई, फार्मा और आयुर्वेद को नई ताकत, रोजगार व स्वास्थ्य को मिला बढ़ावापूर्वोत्तर विकास, फ्रेट कॉरिडोर और कर राहत से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्थाभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पायल सिंह ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट दूरदृष्टि, संतुलन और समावेशी विकास की सोच के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में यह बजट देश को “बुलेट ट्रेन की गति” से आगे ले जाने वाला साबित होगा।

पायल सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसान, श्रमिक, युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग और उद्योग—समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों का समुचित ध्यान रखा गया है। यह बजट न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि भविष्य की आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।उन्होंने बताया कि बजट में एमएसएमई सेक्टर, फार्मा उद्योग और कपड़ा निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा और आमजन से जुड़ी वस्तुएं अधिक सुलभ व किफायती बनेंगी। उन्होंने कहा कि कैंसर की दवाओं एवं उपचार से जुड़े उपकरणों पर ड्यूटी में कटौती कर सरकार ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है, जिससे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।


पायल सिंह ने बजट में आयुर्वेद के लिए एम्स स्तर के संस्थान की घोषणा को ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी और आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध, शिक्षा तथा उपचार को नई मजबूती प्राप्त होगी।उन्होंने आगे कहा कि बजट में नए फ्रेट कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा से देश की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था सुदृढ़ होगी, परिवहन लागत कम होगी और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जो लंबे समय तक उपेक्षित रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने पूर्वोत्तर की कभी गंभीरता से सुध नहीं ली, जबकि वर्तमान सरकार इस क्षेत्र को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पायल सिंह ने बताया कि बजट में पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुद्ध कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहर और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि करदाताओं को पहले ही आयकर में राहत दी जा चुकी है, जिसका लाभ अब भी मिल रहा है, साथ ही अन्य क्षेत्रों में दी गई रियायतों से मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी।अंत में पायल सिंह ने कहा कि यह बजट राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास की मजबूत नींव रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *