नायब सैनी की केजरीवाल को चुनौती, राजघाट के पास पानी पीकर दिखाएं
मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी
यमुना जल काे लेकर छिड़े घमासान के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजघाट के पास जाकर यमुना कापानी पीने की चुनौती दी है। नायब सैनी ने बुधवार की शाम दिल्ली के गांव दाहिसरा में जाकर यमुनाका पानी पीते हुए आचमन किया था। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का कोई जवाब नहींआया।
नायब सैनी ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि वह उन्हेंयमुना का पानी पीने को लेकर चुनौती देते हैं। केजरीवाल हरियाणा से दिल्ली के प्रवेश द्वार को छोड़ें,वह दिल्ली में राजघाट के पास जाएं। वहां से यमुना बह रही है। राजघाट दिल्ली के मध्य का हिस्साहै और वहां जाकर यमुना का पानी पीकर, उस पानी में नहाकर दिखाएं। सैनी ने कहा कि हरियाणा सेहोते हुए यमुना का पानी जहां से दिल्ली में प्रवेश करता है वह उस स्थान पर जाकर पानी पी चुकेहैं।
नायब सैनी के इस बयान पर पलटवार करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहाकि यमुना नदी में जब अमोनिया का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा था तो आतिशी ने हरियाणा के
मुख्यमंत्री नायब सैनी को कई बार फोन किया। नायब सैनी ने कहा कि कुछ करता हूं, लेकिन कुछनहीं किया और फिर आतिशी का फोन उठाना बंद कर दिया। जब अमोनिया 7 तक पहुंचा तो
आतिशी को जहरीले पानी की बात को लेकर सबके सामने आना पड़ा।
अगर इस पानी काक्लोरिनेशन हो जाता तो ये जहरीला हो जाता। जबसे हमने ये मुद्दा उठाया है तबसे अमोनिया कमहो गया है। आज यमुना में अमोनिया की मात्रा तीन तक पहुंच गई है।