Politicsभारत

अटल जी की रखी आधारशिला पर मोदी सरकार कर रही भारत का विकास : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री केशव
प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्री व भाजपा नेताओं ने अटल जी को नमन किया। सभी ने
अटल जी की जयंती अवसर पर लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत माता के महान सपूत
भारत रत्न अटल जी की आज पावन जयंती है। इस अवसर पर अटली जी की सभी स्मृतियों को नमन
करते हुए उनके श्री चरणों में अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम सब जानते हैं कि अटल जी
भारत की राजनीति के अजात शत्रु थे। भारत को राजनीतिक अस्थिरता से उबारने का काम किया था।
देश की राजनीति में पारदर्शिता एवं शुचिता का एक आदर्श प्रतिमान उन्होंने रखा था। यही कारण है कि
आज पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सुशासन
के जो नए प्रतिमान स्थापित किये हैं जिसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासन काल में रखी थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिवस सुशासन दिवस के रूप में भाजपा और सरकारें अटल जी
की जन्म जयंती मना रही हैं। अटल जी को याद कर रही हैं। जिन मूल्यों व आदर्शों के साथ अटल जी
ने जीवन जिया था, उन्हीं मूल्यों और आदर्शों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प ले
रही हैं। अटल जी की जन्म जयंती का शताब्दी वर्ष भी है। हम सब जानते हैं कि अटल जी का जन्म
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुआ था। लेकिन उन्होंने कर्मभूमि के रूप में उप्र को चुना। साथ ही
उन्होंने शिक्षा भी यहीं ग्रहण किया। आगरा में उनकी पैत्रिक भूमि है। सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता एवं
शुचिता का आदर्श रखा है।

साहित्य और पत्रिका के क्षेत्र में भी उनका अहम योगदान रहा है। आज हम
सब उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *