राज्य और शहर

AAP और BJP दोनों ही Delhi के लिए प्रदूषण से कम नहीं : वेद प्रकाश बेदी

राजधानी Delhi प्रदूषण की भयंकर चपेट में है। जिसके लिए नकेवल दिल्ली सरकार अपितु केंद्र सरकार भी बराबर की दोषी है। यह कहना है अखिल भारतीयकांग्रेस कमेटी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रकाश बेदी का। वेद प्रकाश बेदी कहते हैं दूसरे शब्दोंमें कहा जाए तो ये दोनों पार्टियाँ दिल्ली के विकास में बाधा है और ये खुद दिल्ली के लिए किसीप्रदूषण से कम नहीं है। वेद प्रकाश बेदी कहते हैं आम आदमी पार्टी के साथ-साथ भाजपा भी दिल्लीके लोगो को धोखा देती रही है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही दिल्ली के लिए
घातक हैं। दोनों पार्टियाँ ही एक सिक्के के दो पहलू है दोनों पार्टियों के टकराव के चलते दिल्ली कीजनता दो पाटों में पिस रही है।

आम आदमी पार्टी जहां उपराज्यपाल और केंद्र सरकार को कोसतीरहती है और अपना टाइम पास करती दिखती है वहीं भाजपा भी उपराज्यपाल की आड़ में अपनीरोटियां सेंकती है जिसके चलते दिल्ली की जनता विकास को तरसती रहती है। श्री बेदी कहते हैंहरियाणा में जो कुछ आम आदमी पार्टी नें किया पूरे देश ने देखा भाजपा को कोसने वाली आप पार्टीनें भाजपा के साथ नूरा कुश्ती की और अपरोक्ष रूप से भाजपा की मदद की। श्री बेदी कहते हैं दिल्लीवालों के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही घाटे का सौदा हैं। क्योंकि पिछले 10 वर्षों से
केन्द्र भाजपा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकारें आसीन है

जिन्होंने दिल्ली की जनता केलिए जुमले, झूठी, खोखली और बेबुनियाद घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं किया है, जिसका नतीजाआज दिल्लीवासी चौतरफा भ्रष्टाचार के कारण अधिक गर्मी में जल संकट, अधिक बारिश जल भराव,ट्रैफिक जाम, लोगों के मरने और अधिक सर्दी में खतरनाक प्रदूषण से परेशान और हताश महसूस कररहा है। श्री बेदी कहते हैं कि भाजपा नेता महिलाओं को 2100 रुपये मासिक, बिजली बिलों पर 300यूनिट फ्री, 10 किलो फ्री राशन और महिलाओं को स्कूटी तक देने जैसी बड़ी घोषणा करके दिल्लीवालों के लिए लुभावनी बातें तो कर रही है परंतु बदहाल दिल्ली में इन्फ्रास्ट्रक्चर को व्यवस्थित करने,बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यावरण, ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ जल भराव,बिजली पानी जैसी जनता से जुड़ी समस्याओं की बात नहीं करती, जो अपने आप में चौकाने वाला है।

श्री बेदी कहते हैं कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है और दिल्ली कीजनता दोनो दलों एकपक्ष राजनीति को अच्छी तरह समझ चुके है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनताजहां आम आदमी पार्टी से पिछले 10 वर्षों से परेशान आ चुकी वहीं दिल्ली की जनता भाजपा कापिछले 26 वर्षों से नकार रही है। लेकिन अब समय आ गया है दिल्ली की जनता इन दोनों पार्टियोंको समझ चुकी है और इन दोनों से ही निजात पाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *