आप नेता सोमनाथ भारती ने बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज से पूछे पांच सवाल, ललित मोदी को लेकर साधा निशाना
राजधानी में नई दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी
सोमनाथ भारती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
साथ ही नई दिल्लीलोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने पांच सवाल पूछे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि
ललित मोदी करोड़ों रुपये देकर फरार हो गया। देश से भागने में जिसने उसकी मदद की, उनका नाम है
बांसुरी स्वराज। तब ललित मोदी ने बकायदा ट्वीट के माध्यम से बांसुरी स्वराज का धन्यवाद भी दिया
था।
भारती ने कहा कि 2012 से 2014 तक बांसुरी स्वराज ललित मोदी की वकील रहीं। हद तब हो गई जब
डबल बेंच के फैसले से पहले उनका पासपोर्ट रिन्यू कराकर रवानगी करा दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने
बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है। यह बहुत चिंताजनक
हैं। मैं मीडिया से माध्यम से बांसुरी स्वराज से सवाल पूछता हूं।
सवाल- 1. बांसुरी स्वराज बताएं क्या ललित मोदी ईमानदार हैं?
सवाल- 2. क्या भाजपा ने बांसुरी स्वराज को ललित मोदी की मदद करने को बोला था?
सवाल- 3. क्या ललित मोदी जैसे शख्स को मदद करना देशद्रोह नहीं है?
सवाल- 4. ललित मोदी ने देश को कितने हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया?
सवाल- 5. क्या आज भी बांसुरी स्वराज, ललित मोदी को भारत से दूर रखने के लिए कानूनी मदद कर
रही हैं?
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन और भाजपा द्वारा लोकसभा सीटों पर
प्रत्याशियों की घोषणा के बाद आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नई
दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज का नाम घोषित किए जाने के बाद,
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और
सोमनाथ भारती ने उनपर कई आरोप लगाए थे।