बाहरी पत्रकारों को विज्ञापन या खबरें देने वाले नेताओं का स्थानीय पत्रकार करेंगे बायकॉट।
बरवाला, शिवालिक प्रेस क्लब पंचकुला की एक विशेष बैठक बरवाला में सम्पन्न हुई।क्लब के प्रधान चंद्रपाल राणा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई वहीं कुछ सामाजिक कार्यों बारे भी विचार विमर्श हुआ।बैठक में लिए गए निर्णयों बारे जानकारी देते प्रधान चंद्रपाल राणा ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से कुछ तथाकथित यूटूबर पत्रकार बनकर जिला पंचकूला के काफी सरपंचो व विभिन्न पार्टियों के नेताओं के पास जाते हैं
उनका इंटरव्यू करते हैं और फिर पैसों की पर्ची कटवाने के लिए उनके सामने रशीद बुक रखकर उनको ब्लैकमेल करते हैं और नेता लोग चुपचाप पैसे निकालकर उनको दे देते हैं जबकि अखबारों में उनकी खबरे स्थानीय पत्रकार लगाते हैं यहां तक कि सामाजिक कार्यों में स्थानीय पत्रकार उन सबके के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं।उन्होंने कहा कि ये बाहरी पत्रकार चुनावों के समय ज्यादा सक्रिय होते हैं उसके बाद गायब हो जाते हैं इस बात को स्थानीय नेताओं को समझना चाहिए। इसलिए क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जो भी सरपंच,ब्लाक समिति सदस्य,जिला पार्षद या निगम पार्षद इन तथाकथित पत्रकारों को तरजीह देंगे तो स्थानीय पत्रकार उनका पूर्ण रूप से बायकाट करेंगे।

प्रधान ने बताया कि मार्च माह में क्लब की और से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक मे रामेंद्र शर्मा, ताज मोहम्मद, पवन राणा, संजय पारवाला, सतीश शर्मा, गौरव सिंगला, देवेंद्र बाजवा, अंकित शर्मा, पुष्पेंद्र स्वामी, गुरदीप सैनी, नंद सिंगला सहित कई सदस्य मौजूद थे।

