मकर संक्रांति पर बिहार में दही-चूड़ा भोज की सियासत
बिहार में दही-चूड़ा भोज की सियासत
मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को दही-चूड़ा की सियासत जोरोंपर है। इस दौरान एनडीए जहां अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है वहीं राजद अध्यक्षलालू यादव ने भी दही-चूड़ा भोज के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी दही-चूड़ा भोज का आयोजनकिया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित इस दही-चूड़ा भोज में एनडीए के तमाम नेताओं के पहुंचने कीसंभावना है।इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शिरकत करेंगे।

इस भोज में पूरा एनडीए के सभी घटक दलोंके नेता भी साथ नजर आएंगे। माना जा रहा है कि एनडीए न केवल इस भोज से अपनी ताकत काएहसास कराएगा बल्कि अपनी एकजुटता भी प्रदर्शित करेगा।इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। भाजपा किसान मोर्चाद्वारा आयोजित इस दही-चूड़ा भोज में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। इसभोज में एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है।मकर संक्रांति के मौके पर हर साल की तरह बिहार में चूड़ा-दही भोज की सियासत इस बार भीचर्चाओं में है।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर भी राजद अध्यक्ष लालू यादव ने चूड़ा-दहीभोज का आयोजन किया है। हालांकि इस भोज में इस बार चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गयाहै। इसके अलावा राजद के सभी विधायक और विधान पार्षद और जिला अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रोंमें दही-चूड़ा भोज का आयोजन करने को कहा गया है।
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में भी मंगलवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है।