बिहार में मिला प्रचंड जनादेश देगा नये संकल्प के साथ जनता की सेवा की शक्ति : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीयजनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत को सुशासन, विकास, जन-कल्याण की भावना और सामाजिकन्याय की जीत बताते हुए कहा है कि यह प्रचंड जीत गठबंधन को नये संकल्प के साथ जनता कीसेवा करने की शक्ति प्रदान करेगा।श्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “सुशासन की जीत हुई है।

विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में राजग कोऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवाकरने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।
“प्रधानमंत्री ने कहा “मैं राजग के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रमकिया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हरझूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।”

