Politicsदिल्ली

देशभर में अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से बुरी तरह डरी हुई है भाजपा

राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने आगे कहा कि जिस तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ रही है उससे भाजपा बुरी तरह डरी हुई है। भाजपा ने मनीष सिसोदिया जी को पिछले एक साल से ज्यादा के समय से जेल में बंद कर रखा है लेकिन उनके पास से अभी तक एक रुपया भी बरामद नहीं हो पाया है। यह बीजेपी का एक राजनैतिक षड्यंत्र है जिसके तहत अरविंद केजरीवाल जी को समन भेजे जा रहे हैं। भाजपा किसी भी हालत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा के चुनाव प्रचार से दूर रखना चाहती है। भाजपा दिल्ली और पंजाब में चुनाव नहीं जीत पा रही है इसीलिए वह इस तरह के घिनौने षड्यंत्र रच रही है। पूरी भाजपा अरविंद केजरीवाल जी से डरी हुई है।

ईडी द्वारा भेजे जा रहे समन तो सिर्फ एक बहाना है, दरअसल मोदी सरकार किसी भी हालत में अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करना चाहती है। यही इनका असली मकसद है।

संदीप पाठक ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े आरोप लगाए थे आज वह नेता महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बने हुए हैं। सारे भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल होकर पाक-साफ हो जाते हैं। उनको बड़े-बड़े पदों से नवाजा जाता है। कोई मुख्यमंत्री तो कोई मंत्री बन जाता है। जो जाल भाजपा ने आम आदमी पार्टी के लिए बिछाया है हम उसमें फंसने वाले नहीं हैं। हम भाजपा को उसकी भाषा में ही जवाब देंगे। अरविंद केजरीवाल जी को ईडी द्वारा भेजा गया समन पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। आज देश को किसी भी हालत में इस तानाशाही वाली मोदी सरकार से बचाना है

जितनी भी व्यवस्थाएं और संस्थाएं हैं मोदी सरकार एक-एक करके उनको खत्म करती जा रही है। किसी भी हालत में हमें भाजपा से इस देश को बचाना है। ईडी के समन को लेकर जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी हम उसके हिसाब से ही आगे की कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *