उत्तर प्रदेश

पूर्व सट्टा कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या।

बुलन्दशहर। खुर्जा नगर के हनुमान टीला क्षेत्र में एक पूर्व सट्टा कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान टीला निवासी मनीष बंसल, जो पहले सट्टा कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं, ने अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस और कुछ बदमाश उनके पति को लगातार परेशान कर रहे थे। उनका कहना है कि कई बार लोग घर पर आकर दरवाजा पीटते और धमकाते थे, जिससे मनीष बंसल मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए थे। पत्नी का आरोप है कि इसी मानसिक उत्पीड़न के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।परिजनों के अनुसार मनीष बंसल ने इससे पहले भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा कर पुलिस और कुछ बदमाशों द्वारा परेशान किए जाने का आरोप लगाया था और कहा था कि उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *