Politicsदिल्ली

दिल्ली में सीएम आवास हुआ सील: मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाला

दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर एक नया विवाद सामनेआया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केआवास खाली करने और हैंडओवर को लेकर विवाद हुआ है। पीडब्ल्यूडी ने एक्शन लेते हुए दिल्ली मेंमुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया गया है। आवास के बाहर डबल लॉक लगाया गया है।मुख्यमंत्री आवास को सील किए जाने पर सीएमओ की ओर से बयान सामने आया है। सीएमओ कीओर से जानकारी दी गई है कि देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गयाहै। सीएमओ की ओर से कहा गया है कि भाजपा के इशारे पर एलजी ने जबरन सीएम आतिशी कासामान सीएम आवास से निकाला है।

एलजी की तरफ से भाजपा के किसी बड़े नेता को सीएमआवास आवंटित करने की तैयारी चल रही है। 27 साल से दिल्ली में वनवास काट रही भाजपा अबसीएम आवास कब्जा करना चाहती है।सीएम आवास में शिफ्त हो गई थीं आतिशीइससे पहले सात अक्तूबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को सिविल लाइंस स्थिति फ्लैगस्टाफ रोड पर बंगला नंबर छह में शिफ्ट हो गई थीं। मुख्यमंत्री आवास पर आने के बाद सोमवार कोउन्होंने स्थानीय कर्मचारियों के साथ बैठक भी की थी। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अबउनका सामान बाहर निकाल दिया गया है।

सुनीता केजरीवाल ने आवास की चाबियां अधिकारी को थी सौंपीबीती चार अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लुटियंस जोन में स्थित अपनेनए पते पर जाने के लिए पुराना आवास छोड़कर चले गए थे। केजरीवाल परिवार समेत मंडी हाउस केपास 5, फिरोजशाह रोड स्थित पार्टी के सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास पर हैं। इससे
पहले केजरीवाल परिवार को उनके पुराने घर के कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, पूर्वसीएम ने भावपूर्ण तरीके से उन्हें गले लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *