वर्ली श्मशान घाट में रतन टाटा का अंतिम संस्कार
रतन टाटा का अंतिम संस्कार
देश के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई केब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। अपने कौशल के जरिये टाटा समूह को बुलंदियों पर ले जानेवाले रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर है। सादगी, विनम्रता और परोपकार के गुण सेउन्होंने सभी के दिल पर अमिट छाप छोड़ी। निधन के बाद एनसीपीए ग्राउंड में उनके पार्थिव शरीरको अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। उद्योग,फिल्म, राजनीति से लेकर कई केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रतन टाटा को आखिरी विदाईदेने पहुंचे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ हीमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी रतन टाटा को अंतिम
श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि रतन टाटा जी को हमेशा देशभक्ति और ईमानदारी केप्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। दुनिया भर में सम्मानित एक उद्योगपति के रूप में, उन्होंनेटाटा समूह को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई। उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता भारतके औद्योगिक परिदृश्य में एक ध्रुव तारे के रूप में खड़ी है।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीताअंबानी ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उद्योग जगत कीतमाम हस्तियों ने रतन टाटा को नमन किया।

एनसीपीए ग्राउंड में रतन टाटा अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेडकी कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी और पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पीरामल ने रतनटाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
राज ठाकरे, अभिषेक मनु सिंघवी, आदित्य बिरला समूह के चेयरमैनकुमार मंगलम बिरला, शरद पवार, सचिन तेंदुलकर भी उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे।फिल्म अभिनेता आमिर खान और फिल्म निर्देशक किरण राव ने एनसीपीए ग्राउंड पहुंचकर रतन टाटाको श्रद्धांजलि दी। फिल्म निर्माता आमिर खान ने कहा कि यह देश के लिए दुखद दिन है। देश केलिए रतन टाटा का योगदान अमूल्य है। वे हमेशा यादों में रहेंगे। किरण राव ने कहा रतन टाटा बेहदअच्छे इंसान थे। यह बहुत दुखद है कि वे अब हमारे बीच में नहीं हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछकिया है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए एनसीपीए ग्राउंड पहुंचे।इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘रतन टाटा एक दूरदर्शी उद्योगपति थे और उनका कारोबारी प्रशासन मेंनैतिकता पर बड़ा जोर था। मुझे लगता है कि जब भी भारत का आर्थिक इतिहास लिखा जाएगा तोउसमें रतन टाटा की उपलब्धियों का जरूर जिक्र किया जाएगा। वह भारत के सच्चे सपूत और एकअद्भुत व्यक्ति थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’रतन टाटा के निधन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह
और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक जताया।
उद्योगपतियों में गौतमअदाणी, आनंद महिंद्रा सरीखे लोगों ने भी टाटा को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ करार दिया।