Politics

सीएम हाउस छोड़ नए आवास में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्वमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविललाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास से लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर बनेबंगले में शिफ्ट हो गए है।शुक्रवार को केजरीवाल और उनके परिवार द्वारा नए घर में प्रवेश करने से पहले यहां फिरोजशाह रोड
के इस आवास में बाकायदा पूजा कराई गई। फिरोजशाह रोड का यह सरकारी आवास आम आदमीपार्टी के मुख्यालय के समीप है। यह सरकारी आवास, पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभासदस्य अशोक मित्तल को आवंटित है।

दिल्ली विधानसभा के निकट सिविल लाइंस का सरकारी बंगला केजरीवाल को मुख्यमंत्री रहते हुएआवंटित हुआ था। शुक्रवार 4 अक्टूबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली दिया।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल ने शुक्रवार को ही अपने सारेसामान और परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास खाली दिया है और वह नए आवास में शिफ्ट हो गएहैं।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह नया ठिकाना नई दिल्ली में उनके विधानसभाक्षेत्र के भी समीप है। फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक वह नई दिल्ली स्थितसांसदों को मिलने वाले इस सरकारी आवास में ही रहेंगे।


बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली शराब नीति में अरविंदकेजरीवाल आरोपी बनाए गए थे। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद अरविंदकेजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया था। उनका कहना था कि दाग के साथ काम करना तो दूर कीबात है, इस दाग के साथ वह जी भी नहीं सकते। केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने यह निर्णयलिया है कि वे जनता की अदालत में जाएंगे। जनता से पूछेंगे और जनता ही बताएंगी की वहबेईमान हैं या ईमानदार हैं।इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सरकारी आवास छोड़ने की बात की थी। इसके बाद सेअरविंद केजरीवाल के लिए नया घर ढूंढने की कवायद हो रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आवासढूंढने की प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं, पार्षदों, विधायकों और सांसदों ने अपना घरदेने की पेशकश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *