पिछले 10 दिनों में यमुना से 1,300 टन कचरा निकाला गया
यमुना
दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार कोनाव से यमुना का निरीक्षण किया और कहा कि पिछले 10 दिनों में नदी से 1,300 टन कचरानिकाला गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनावों मेंयमुना की सफाई का वादा किया था।वर्मा ने कहा, “2023 में दिल्ली को बाढ़ का सामना करना पड़ा। पहले सभी जलद्वार बंद कर दिएगए थे, लेकिन अब भविष्य में बाढ़ को रोकने के लिए उनकी मरम्मत कर दी गई है और उन्हें ऊंचाकर दिया गया है।

” मंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता यमुना को पूरी तरह से साफ करनाऔर बहाल करना है। पिछले 10 दिनों में 1,300 टन कचरा निकाला जा चुका है। दिल्ली विकासप्राधिकरण नदी के तल को बहाल करेगा और अतिक्रमण हटाया जा रहा है।” उन्होंने यह भी कहा किनदी में अपशिष्ट जल गिराने वाले 18 प्रमुख नालों के लिए सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) स्थापितकिए जाएंगे।
वर्मा ने कहा, ‘शिकायतों का समाधान किया जाएगा, नए एसटीपी स्थापित किए जाएंगे और मौजूदाएसटीपी की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
सभी एसटीपी दो साल के भीतर स्थापित होने की उम्मीद है।’उन्होंने दावा किया कि पिछले दशक में नदी की सफाई के लिए कोई महत्वपूर्ण काम नहीं किया गया,यहां तक कि ‘कागज़ों पर भी कुछ नहीं’ किया गया। वर्मा ने कहा, ‘पिछली सरकार के मन में यमुनाके लिए काम करने का विचार भी नहीं आया।