दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड जारी, मंत्री रविंद्र सिंह ने दिया ब्यौरा
दिल्ली सरकार
नई दिल्ली केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के समाज कल्याण मंत्रीरविंद्र इंद्राज सिंह ने आठवीं विधानसभा के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। विधानसभाउपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और मुख्य सचेतक अभय वर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। स्पीकर विजेंद्रगुप्ता ने कहा कि इस रिपोर्ट कार्ड में 100 दिन के नवाचार का ब्यौरा दिया गया है।
विरासत सेविकास की ओर… सोच के साथ यहां बहुत कुछ पहली बार किया जा रहा है। हमारा प्रयास इसविधानसभा को लिविंग हैरिटेज बनाने की है।कभी नहीं सोचा था कि विधायक बनूंगा: रविंद्र सिंहरविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि पिता के बाद कभी मैं भी विधायक और मंत्रीबनूंगा। इस विधानसभा को जीवंत करना भी जरूरी था। इस विधानसभा से बहुत महापुरुष भी निकलेहैं। उम्मीद करता हूं कि दिल्ली विधानसभा का असल स्वरूप दिल्ली वालों के सामने आ सकेगा।8वीं विधानसभा में विपक्ष को पूरा सम्मान: हर्ष मल्होत्रा
वहीं, हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि विधानसभा के लोकतांत्रिक मूल्यों को लौटाने का श्रेय भी स्पीकर विजेंद्रगुप्ता को जाता है। उन्हीं के नेतृत्व में यहां विरासत से विकास की ओर काम चल रहा है।

मैं पिछले10 वर्षों पर नहीं जाऊंगा लेकिन आठवीं विधानसभा में विपक्ष को भी पूरा सम्मान दिया जाता है।निश्चित तौर पर विधानसभा को भविष्य में लिविंग हैरिटेज का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्लीमें सरकार ही नहीं बदली, सरकार के कामकाज का तरीका भी बदला है। 10 साल सरकार की कोईजवाबदेही नहीं थी
लेकिन आज भाजपा सरकार की जनता के प्रति पूरी जवाबदेही है। रेखा गुप्तासरकार के सभी चुनावी वायदों को भी समय पर पूरा किया जाएगा।