धर्म

सावन मास में अन्य शिवलिंग से ज्यादा पार्थिव शिवलिंग की पूजा का महत्व है

प्रयागराज  विश्व जन कल्याण, सर्व मनोकामना पूर्ति एवं भूतभवान भगवान शिव को समर्पित अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण विर्सजन महायज्ञ आज छठवें दिन भी त्रिवेणी बाँध स्थित श्री राधा कृष्ण राम जानकी मन्दिर पर अनवरत जारी रहा। यज्ञस्थल पर आज विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता एवं महासचिव अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय ने सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित होकर भूतभावन भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया। यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा की हिंदू धर्म में पार्थिव शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।

सावन मास में अन्य शिवलिंग से ज्यादा पार्थिव शिवलिंग की पूजा का महत्व है। पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करने और उसका विधिवत पूजन करने से जीवन में सुख, संपत्ति और शान्ति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, संतान सुख से वंचित दंपत्तियों को संतान प्राप्ति की कामना की जाती है और सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है। यज्ञाचार्य पं पवन देव शास्त्री ने कहा की शिवपुराण के अनुसार, पार्थिव शिवलिंग शुद्ध मिट्टी से बनी भगवान शिव की लिंग रूप की प्रतिमा है। हिंदू धर्म में पार्थिव शिवलिंग के निर्माण और पूजा का विशेष महत्व है। लोग सावन में और शिव जी के विशेष वार यानी शिवरात्रि, प्रदोष व्रत आदि पर पार्थिव शिवलिंग की पूजा करते हैं। सावन के महीने में मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंग के पूजा का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि इस शिवलिंग का निर्माण शुद्ध चीजों के इस्तेमाल जैसे शुद्ध मिट्टी, गंगा जल, गाय का घी, गाय के गोबर के उपलों का राख आदि पवित्र चीजों को मिलाकर किया जाता है। इसलिए इस शिवलिंग का खास महत्व होता है। पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और इसकी पूजा को सावन के महीने में बेहद महत्वपूर्ण होती है।

आज छठवें दिवस के रुद्राभिषेक आरती एवं विसर्जन में मुख्य रूप से यज्ञाचार्य पं पवन देव शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती सत्या तिवारी, डॉ सत्या पाण्डेय, श्री चन्द्र करण तिवारी, अधिवक्ता दुर्गेश दुबे, राजेन्द्र तिवारी दुकानजी, कर्मचारी नेता आर० एल० डी० दुबे, रागविराग त्रिपाठी, राजनाथ तिवारी, बृजेश पाण्डेय, कृपा शंकर उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, अमरेन्द्र मिश्रा मुन्ना, आकांक्षा पाण्डेय, मधुबाला पाण्डेय, सुमन सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय, अधिवक्ता अवधेश तिवारी सहित सैकड़ों भक्त गण उपस्थित रहे यज्ञ अनवरत जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *