लखनऊ में ‘तिरंगा रन’ ने भरी देशभक्ति की उड़ान, लोक कलाकारों और संगीत ने बढ़ाया उत्साह
‘हरघर तिरंगा’ अभियान
लखनऊ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हरघर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत लखनऊ ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केन्द्र की ओर से नेताजीसुभाष चंद्र बोस गर्ल्स पी.जी. कॉलेज और उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजातीय संस्कृति संस्थान लखनऊके संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘तिरंगा रन’ का आयोजन किया गया।यह ‘तिरंगा रन’ यात्रा प्रातः 10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के प्रांगण सेदेशभक्ति के नारों और तिरंगे की लहराती छटा के साथ प्रारंभ हुई।
कॉलेज परिसर से निकलकर यात्रापुरनिया और ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केन्द्र अलीगंज से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर मेंसमाप्त हुईं। इस आयोजन में सैकड़ों युवा, छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक एवं विभिन्न सांस्कृतिकऔर सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। हाथों में तिरंगा, चेहरे पर मुस्कान, और दिल मेंमातृभूमि के प्रति प्रेम—युवाओं के कदम पूरे शहर को देशभक्ति से सराबोर कर रहे थे। यह दृश्यअपने आप में ऐसा था, जिसने हर दर्शक को गर्व और उत्साह से भर दिया। पूरे मार्ग पर उपस्थितनागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों ने तिरंगा लहराकर प्रतिभागियों का स्वागत किया और देशभक्तिके गीतों के साथ कदमताल मिलाई।

लोक कलाकारों ने सजाई देशभक्ति की रंगोलीविशेष आकर्षण के रूप में धोबिया लोक गायक और नृत्य कलाकार इस यात्रा के साथ कदम से कदममिलाकर चल रहे थे। ढोलक की थाप और झांझ की गूंज के बीच वे देशभक्ति गीत गा रहे थे, जिनमेंगांव की मिट्टी की खुशबू और भारत के गौरव की महक दोनों शामिल थीं। उनका प्रदर्शन न केवलप्रतिभागियों को ऊर्जा दे रहा था, बल्कि मार्ग में खड़े दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर रहा था।यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष निरंतर गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
ऑडिटोरियम में यात्रा के समापन पर प्रसिद्ध संगीतकार अभिषेक श्रीवास्तव ने अपनी संगीतमयप्रस्तुति से माहौल को और भी जीवंत बना दिया। उनकी गायकी में ओज और माधुर्य का ऐसा संगमथा जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति के दिल को छू लिया। मंच के सामने खड़े युवा, बुजुर्ग और बच्चेसभी उनके गीतों पर झूमते रहे और तिरंगा लहराते रहे।ललित कला अकादेमी क्षेत्रीय केन्द्र के क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहाकि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है, यह हमारी आज़ादी, हमारी एकता और हमारे गर्व का प्रतीक है।
हम चाहते हैं कि इस अभियान के माध्यम से हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराए और अपनेअंदर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करे।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गतललित कला अकादेमी, क्षेत्रीय केंद्र अलीगंज में चित्रकला शिविर, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमआयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय कला, संस्कृति और इतिहास सेअवगत कराना है।