मथुरा: फुलेरा दूज पर लाडली जी महाराज मंदिर में चंग की थाप पर झूम उठे भक्त
मथुरा
मथुरा, शनिवार को वृंदावन की छटा निराली निकली। हो भी क्यों न फुलेरा दूजजो है। इस दिन से गोकुल और बरसाने की गलियां अपने श्रीकृष्ण का फूल से सत्कार करने में जुटजाती हैं।
1 मार्च से शुरू हुआ पर्व फूल, रंग, अबीर, लड्डू से होता हुआ लठमार होली तक पहुंचेगा। होली काउल्लास अनूठा है और दुनिया भर से श्रद्धालु इसे देखने पहुंचने लगे हैं। फुलेरा द्विज की सुबह से हीश्री जी के भक्त उनकी अटारी पहुंचने लगे।
मंदिर के भीतर चंग-ढोलक की थाप संग राधा रानी कोपूरे भाव से सुमिरन करने लगे।फुलेरा द्विज को लेकर कहानियां और मान्यताएं कई हैं। कुछ कहते हैं कि अपनी राधा रानी सेमिलने घनश्याम पधारते हैं तो कुछ का मानना है कि कृष्ण भगवान स्वयं भक्तों के साथ होलीखेलने पधारते हैं। मान्यताएं-कहानियां कुछ भी हों लेकिन रौनक शानदार होती है। सुबह से ही श्री जीके भक्त उनके द्वार पहुंचने लगे।मथुरा के श्री लाडली जी महाराज मंदिर में इस समय होली का माहौल पूरी तरह से भव्य है। यहांरंगों की ऐसी बरसात होती है कि भक्त भक्ति और उल्लास में डूब जाते हैं।

मंदिर में फूलों की होली,हुरंगा होली और गुलाल होली की परंपराएं बड़े धूमधाम से मनाई जाती हैं। श्रद्धालु न सिर्फ रंगखेलते हैं, बल्कि यहां के आध्यात्मिक वातावरण में भी मग्न हो जाते हैं, जो उन्हें एक अद्वितीयअनुभव प्रदान करता है।इस साल ब्रज क्षेत्र में होली के त्योहार की धूम अलग ही देखने को मिलेगी।
7 मार्च से 15 मार्च तकआयोजित होने वाले विभिन्न होली आयोजनों में श्रद्धालु और पर्यटक दोनों ही जमकर रंगों की मस्तीमें डूबेंगे।