उत्तर प्रदेश

जिला संगठन महामंत्री बने ओमपाल सिंह विकट

हापुड़।विश्व के पैंतीस देशों में हिंदी की सेवा कर रही प्रसिद्ध साहित्य संस्था हिंदी साहित्य भारती (अंतर्राष्ट्रीय) की जनपद इकाई में केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रोफेसर वागीश दिनकर की सहमति से जिला अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें धौलाना के सुप्रसिद्ध कवि, शासकीय अधिवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार ओमपाल सिंह विकट को अहम जिम्मेदारी देते हुए जिला संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

हापुड़ के टैगोर पब्लिक इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने बताया कि संस्था के मार्गदर्शक मंडल में डा. वागीश दिनकर, डा अशोक मैत्रेय,राज चैतन्य, विजय वत्स,डी पी सिंह शामिल हैं। संरक्षक विभु बंसल, रवि अरोड़ा,रामआसरे गोयल व अशोक गोयल होंगे। जबकि उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार हिन्दुस्तानी, अवनीत समर्थ,बीना गोयल, डा. पूनम ग्रोवर, महेश वर्मा,विकास विजय त्यागी, शिव प्रकाश शर्मा, गंगा शरण शर्मा, पुष्पेंद्र पंकज व आशीष भारद्वाज को मनोनीत किया गया है।

मोहित शौर्य को महामंत्री व ओमपाल सिंह विकट को संगठन मगमंत्री का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त महामंत्री के लिए रामवीर आकाश, डा .सतीश वर्धन व राजकुमार शिशौदिया का चयन किया गया है। श्रीमती मनीषा गुप्ता मनु जिला कोषाध्यक्ष होंगी। अनुराग वत्स को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

जनसंचार संयोजक डा.नरेश सागर रहेंगे। जबकि जनसंचार सह संयोजक प्रभास शर्मा व लौकेश शर्मा विचित्र होंगे। धर्मेंद्र काव्य, नगेंद्र शिशौदिया, मोनू राणा,सौरभ राणा, दिव्यांश दिव्य, कपिलवीर, सिंह, प्रशांत, गरिमा त्यागी, देवेंद्र शिशौदिया को मंत्री बनाया गया है। अशोक प्रयासी, राकेश कुमार, नरेश चंद, रवि राणा, राजेश गोयल, हिमानी आदर्श व शुभम शुक्ल उग्र जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए हैं। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डा. वागीश दिनकर समस्त मार्गदर्शक मंडल व संरक्षक मंडल के सदस्यों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *