उत्तर प्रदेश

प्रज्ञान में ‘आतंकवाद’ विषय पर संयुक्त राष्ट्र संघ सभा प्रतियोगिता का आयोजन

जेवर। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में ‘अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद’ विषय पर अंतर्सदन संयुक्त राष्ट्र संघ सभा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी सदनों ने भाग लिया। अंतर्सदन संयुक्त राष्ट्र संघ सभा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारत, फ्रांस, इंग्लैंड, अमेरिका, चीन, अर्जेन्टीना, रूस, ब्राजील, जापान, कनाडा,मिस्र, कोरिया आदि देशों का प्रतिनिधित्व किया।

विद्यालय के सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा, कोषाध्यक्ष अमोल कुमार शर्मा, मानविकी विभागाध्यक्ष धीरज सिंह एवं संकाय प्रभारीगण के द्वारा माँ सरस्वती के समझ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक करना था। इस सभा में विद्यार्थियों ने आतंकवाद के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए।छात्र-छात्राओं ने आतंकवाद को राष्ट्र एवं राज्यों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए इसके भयावह परिणामों के चर्चा की।साथ ही उन्होंने भारत की संस्कृति ‘वसुधैव- कुटुम्बकम’ के सिद्धांत को इसके निवारण का मूल- मंत्र बताया। इस अंतर्सदन प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुति देते हुए नेहरु सदन ने प्रथम, आर.के.सदन ने द्वितीय एवं गाँधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक- मण्डल में सुरेश छोंकर, पी.के.शर्मा,एवं धीरज सिंह रहे।इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रतियोगिता प्रभारी गजेंद्र सिंह यादव एवं राजेन्द्र निगम की विशेष भूमिका रही।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक हरीश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं के अभिव्यक्ति कौशल की सराहना करते हुए आतंकवाद को विश्व के लिए चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्म और

विचारधाराओं के कारण न केवल हमारा देश बल्कि पूरी दुनिया आतंकवाद के हमलों का सामना कर रही है।इसके समाधान के उन्होने सभी देशों की एकजुटता को अनिवार्य तत्व बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने आतंकवाद को विश्व की सबसे गंभीर समस्या बताते हुए छात्र-छात्राओं को इस ज्वलंत समस्या से लड़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *