उत्तर प्रदेश

प्रज्ञान के बच्चों ने किया नवदुर्गा की विभिन्न लीलाओं का मंचन

जेवर। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में छात्र-छात्राओं के द्वारा नवदुर्गा एवं विजयदशमी महोत्सव के पावन पर्व पर जगदम्बा के विभिन्न चरित्र- प्रसंगों का मंचन किया गया। नवदुर्गा एवं विजयदशमी महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती ऐश्वर्या लक्ष्मी (बेसिक शिक्षा
अधिकारी गौतमबुद्धनगर),डा. एन.एन.गिरि,डा.सविता गिरि, यादव किशोर शर्मा, धनेश कुमार गुप्ता,विद्यालय के प्रबन्धक हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा, कोषाध्यक्ष अमोल कुमार शर्मा, संकाय प्रभारीगण मिस सोनिया कोचर, मिस.शीतल रस्तोगी एवं मिस.प्रियंका शर्मा के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने मुख्य अतिथि श्रीमती ऐश्वर्या लक्ष्मी
(बेसिक शिक्षा अधिकारी
गौतमबुद्धनगर) एवं सभी
अतिथिगण का पादप एवं कार्ड भेंटकर स्वागत किया। छात्र-
छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किए।
नवदुर्गा महोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं ने नवदुर्गा स्वरूप एवं महिषासुर- वध लीला की आकर्षक प्रस्तुति दी।इस समारोह में अंतर्सदन झाँकी – प्रतियोगिता भी आयोजित करायी।झाँकी- प्रतियोगिता में गाँधी- सदन के द्वारा माँ वैष्णों देवी महात्म्य लीला, कलाम सदन के द्वारा सती प्रसंग लीला,नेहरू सदन के द्वारा चंद्रघटा लीला, राधाकृष्णन सदन के द्वारा माँ गौरी लीला प्रसंग, टैगोर सदन के द्वारा माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की झाँकी,विवेकानन्द सदन के द्वारा माँ महाकाली की लीला की झाँकी प्रस्तुत की गयी। नवदुर्गा झाँकी- प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिस.रविता गिरि, मि.विवेक मिस.प्रियंका शर्मा रहे। जेवर न्यूज के चंचल शर्मा एवं जेवर जी न्यूज के योगेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस नवदुर्गा महोत्सव के सफल आयोजन में प्रतियोगिता- प्रभारी गजेंद्र सिंह यादव, राजेन्द्र निगम आदि रहे। कार्यक्रम का मञ्च-संचालन के.पी. सिंह ने किया।इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री यादव किशोर शर्मा ने विद्यालय में आध्यात्म और धर्म पर आधारित प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए भौतिक ज्ञान के द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान की ऊँचाइयों पर को पार करते हुए सभी को जीवन के वास्तविक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

विशेष अतिथि धनेश कुमार गुप्ता के द्वारा झाँकी प्रतियोगिता के विजेता सदनों की घोषणा की गयी। झाँकी प्रतियोगिता में विवेकानन्द सदन को प्रथम पुरस्कार, नेहरू एवं गाँधी सदन को संयुक्त रूप

द्वितीय पुरस्कार, कलाम सदन एवं आर.के. सदन को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार तथा टैगोर सदन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने सभी अतिथिगण का विद्यालय के नवदुर्गा महोत्सव में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने नवदुर्गा पर्व के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जीवन में बुराइयों को मिटाकर एवं सद्गुणों को अपनाते हुए अपने यथार्थ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रबन्धक हरीश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं की आध्यात्म एवं धर्म पर आधारित झांकियों की सराहना की। उन्होंने विजयदशमी पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत बताया। साथ ही उन्होंने सभी को सत्य की राह पर चलते हुए एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपनाते हुए जीवन में विजय पाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *