पंजाब में आप सरकार के तीन साल पूरे
आम आदमी पार्टी
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के तीन साल पूरे होनेपर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब केमुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में जाकर माथा टेका। इसमौके पर उन्होंने भगवान से पंजाब की खुशहाली और प्रगति की कामना की और सभी के लिएआशीर्वाद मांगा।इस दौरान, एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल औरभगवंत मान का स्वागत किया और उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज से तीन साल पहले 2022 मेंपंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। हम इस दिन भगवान का शुक्रिया अदा करने आएहैं। हमने प्रण लिया था कि पंजाब को नशामुक्त बनाएंगे, शिक्षा में सुधार करेंगे, स्वास्थ्य सेवाओं मेंउत्कृष्टता लाएंगे और बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव करेंगे।
तीन साल बाद हमगुरु साहिब का धन्यवाद करने आए हैं।