श्री अखंड रामायण पाठ व प्रीतिभोज कार्यक्रम में पहुंचीं क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां
संतकबीर नगर
संतकबीर नगर ! खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम शिवसरा में श्री अखंड रामायण पाठ व प्रीतिभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया ! उक्त कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक हस्तियों में , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एंव गणमान्य नागरिकों आदि ने शामिल होकर एक ओर जहां प्रसाद ग्रहण किया गया तो वहीं दूसरी तरफ लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ भी उठाया गया !
जनपद के वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी अजय शर्मा के निवास स्थान ग्राम शिवसरा में आयोजित उक्त श्री अखंड रामायण पाठ एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों , समाजसेवियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं गंण उपस्थिति रहे ।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय का वातावरण बना रहा ! लोगों ने भगवान श्रीराम के नाम का संकीर्तन कर सुःख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
पाठ की पूर्णाहुति पर हवन-पूजन किया गया! तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों एंव श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ साथ लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाकर आयोजन को सफल बनाया गया ।

इस अवसर पर प्रदीप शुक्ला (सहजनवां विधायक) , अंकूर राज तिवारी (खलीलाबाद सदर विधायक) जय चौबे (खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक) कार्यक्रम में उक्त जनों ने पहुंच कर आयोजक अजय शर्मा को बधाई दी।उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में समाजसेवी अरविंद पांडे, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षशैलेंद्र यादव, पूर्व विधायक भगवान दास, मेंहदावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडे, खलीलाबाद के पूर्व प्रत्याशी सोनू यादव, जिला पंचायत सदस्य बादल यादव, खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, हैसर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलमणि, उनवल नगर पंचायत अध्यक्ष महेश दुबे, घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, खलीलाबाद नगर पालिका के सभासद जज्जी भैय्या सहित जिले के अनेकों ग्राम प्रधान सहित सम्मानित नागरिकगंण आदि मौजूद रहे।

