दिल्लीराज्य और शहर

Delhi UP समेत उत्तर भारत में गर्मी ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड, 47 डिग्री के पार हुआ तापमान

Delhi UP समेत उत्तर भारत में गर्मी ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड

New Delhi देश की राजधानी दिल्ली का हाल गर्मी से बेहाल होना शुरू हो गया है। दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी तापमान 46-47 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। रविवार (19 मई) को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बढ़ते तापमान के बीच नोएडा के स्कूल भी गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को परिषदीय स्कूलों में करीब 1 महीने के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मई के महीने में दिल्ली के सफदरजंग में वर्ष 1944 में अब तक का सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में 80 साल के बाद यह पहला मौका है जब नजफगढ़ में तापमान 47 डिग्री को पार कर गया। नोएडा में भी अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *