उप्र : सिलेंडर में आग लग जाने से चार महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से जले
सिलेंडर में लगी आग
शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में चाय बनाते समय रसोईगैस के सिलेंडर में आग लग जाने से चार महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से जलकर घायल होगए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना कमालगंज क्षेत्र के अंतर्गत टांडाबहरामपुर गांव में रहने वाले शैतान सिंह के घर में आज सुबह यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया किसुबह चाय बनाने के लिए जब घर की महिला ने माचिस जलाई तो गैस सिलेंडर ने आग पकड़ लीजो फैलती चली गई और घर में रखा घरेलू सामान भी जल गया।उन्होंने बताया कि इस दौरान घरेलू सामान निकालने की कोशिश कर रही चार महिलाएं तथा एकपुरुष आग में जलकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाजकिया जा रहा है।