उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी में पुलिस ने हाल में 19 वर्षीय युवती के साथकथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एकअधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तारियों केसाथ ही पुलिस ने मामले के 23 आरोपियों में से 12 को गिरफ्तार कर लिया है।शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनेवाराणसी दौरे के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए कड़ा रुख अपनाया है।

वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से इसमामले में विस्तृत जानकारी ली।प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों की पहचानकर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री के निर्देश के कुछ देर बाद हीअधिकारियों ने तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की।इस बीच, छावनी क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विदुष सक्सेना ने शुक्रवार को कहा,‘‘कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कुल 23 आरोपियों में से 12 को गिरफ्तार करलियाहै।

पुलिस ने सभी 11 नामजद और एक अन्य संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।’’इससे पहले पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर 11 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ
मामला दर्ज किया गया था। सक्सेना ने कहा कि अज्ञात में दर्ज 11 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी केलिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नामजद आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद,जहीर, इमरान, जैब, अमन और राज खान के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *