ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा
बुलंदशहरऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में शुक्रवार को नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरस्वती विद्या मंन्दिर से शुरू होकर रूई का पेच, भजनलाल मंन्दिर, हनुमान चौक, बडा बाजार,चौधरीवाडा, विजय द्वार होते हुए दनकौर तिराहे पर जाकर समाप्त हुई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाए और सुरक्षा बलों के शौर्य को सलाम किया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमता और संकल्प को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और देश की एकता का प्रतीक है।तिरंगा यात्रा में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, व्यापारी वर्ग और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए हाथों में तिरंगा लिए देश के वीर सैनिकों के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया।जिला मंत्री अरविंद दीक्षित, सुरेश शर्मा जी,मण्डल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता,ललित भाटी,राजीव सैनी,संदीप तेवतिया,संजय भराना,

नगर पालिका चैयरमैन प्रदीप दीक्षित,पुर्व ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष मनीष भाटी,अरुण प्रजापति गौरव भाटिया सचिन राज सिंह प्रवीण ठाकुर सोनू शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर भाटी तनवीर चौहान सचिन शर्मा मोहित सिंघल ककोड नगर पंचायत अध्यक्ष सनी राणा नितिन ठाकुर नवीन राजपूत विष्णु सिंह धर्मेंद्र चौधरी पूर्व अध्यक्ष गुलाटी नरेंद्र सैनी पीतांबर प्रजापति जी नवीन गुप्ता नवीन शर्मा युद्धवीर चौधरी आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।