दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंचा
यमुना
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 204.50मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर पुराने रेलवे पुल पर 204.88 मीटर तक पहुंच गया। अधिकारियोंने यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को
लेकर सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजेपुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.88 मीटर था।शहर के लिए चेतावनी चिह्न 204.5 मीटर है,

जबकि खतरे का निशान 205.3 मीटर है और निकासी206 मीटर पर शुरू होती है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजररखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ”जल स्तर में वृद्धि का मुख्य कारण हथिनीकुंड बैराज सेहर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है।” इस मानसून में पहली बार, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराजसे 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया और यह सुबह करीब छह बजे 61,000 क्यूसेक केउच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
अधिकारी ने बताया, ”तब से हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।”बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।