राज्य और शहर

दिल्ली में क्रिसमस का जश्न चर्च और बाजारों में दिखी जोरदार रौनक

दिल्ली में क्रिसमस का उत्सव मंगलवार शाम से ही शुरू होगया। राजधानी के चर्च, पार्क, होटल और बाजारों में त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। कईजगहों पर क्रिसमस कार्निवल आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में जुट रहे हैं।चर्च के बाहर मिनी बाजार और खास सजावटदिल्ली के कैथेड्रल ऑफ द सेक्रड हार्ट चर्च में मंगलवार से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
चर्च के बाहर सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए एक मिनी मार्केट जैसा माहौल है। चर्च मेंक्रिसमस के मौके पर खास लाइटिंग और बड़ा क्रिसमस ट्री सजाया गया है। बुधवार को यहां लोगों के
बीच केक बांटा जाएगा और सैंटा क्लॉज गिफ्ट देंगे।

शाहदरा का बैपटिस्ट चर्च, जो 1861 में बना था, भी क्रिसमस की रौनक में रंगा हुआ है। यहां 22दिसंबर से ही कार्यक्रम चल रहे हैं। चर्च में क्रिसमस ड्रामा का आयोजन किया गया और गिफ्ट्स बांटे
गए। क्रिसमस के दिन विशेष प्रार्थना सभा आयोजित होगी। इसके अलावा, 29 दिसंबर को स्कूल मेंखेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।अन्य चर्चों में भी उत्सव का माहौलकरोल बाग स्थित सेंट माइकलचर्च, डिफेंस कॉलोनी स्थित सेंट ल्यूक चर्च और कश्मीरी गेट स्थितसेंट जेम्स चर्च में भी क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से की गई हैं। यहां झांकियां सजाई गई हैं,कैरल गाए जाएंगे और मोमबत्तियां जलाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ग्रेटर कैलाश के एम ब्लॉक मार्केट में 20 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री सजाया गया है। जिंगल बेल की धुनऔर आर्टिफिशियल स्नोफॉल लोगों को आकर्षित कर रही है। रेंडियर और सैंटा क्लॉज के साथ सेल्फीपॉइंट पर भी लोग जुट रहे हैं। शहर के अन्य बाजारों और मॉल्स में भी क्रिसमस की शानदार सजावटऔर उत्साह नजर आ रहा है। दिल्ली में क्रिसमस का यह उत्सव लोगों को एकजुट करने और खुशियांबांटने का अवसर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *