Politics

सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजयेपी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

लखनऊ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वींजयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजितविशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करउनके अद्वितीय व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।प्रदर्शनी में अटल जी के छात्र जीवन से लेकर उनके प्रभावशाली राजनीतिक सफर को क्रमवार ढंग सेप्रस्तुत किया गया है।

इसमें उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों, भारतके विकास व समृद्धि के बड़े प्रयासों को भी रेखांकित किया गया है। प्रदर्शनी में अटल जी कीदेशभक्ति, सेवा और अदम्य साहस को बखूबी दर्शाया गया है। इसमें शामिल हर विवरण बहुआयामीव्यक्तित्व के साथ राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की गवाही देता है। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतको वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विरासत हमें हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी।मुख्यमंत्री योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अटल जी से जुड़ी स्मृतियों को ताजा किया। इसअवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी के कटआउट के साथ फोटो खिंचवाई।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उपमुख्यमंत्रीकेशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल,विधायकअनुपमा जायसवाल, सुरेंद्र मैथानी, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, गोविंद नारायण शुक्ल, पूर्वमंत्री मोहसिन रजा आदि मौजूद रहे। सभी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र परपुष्पांजलि अर्पित की।भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआथा। उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह पत्रकार बनना चाहते थे, लेकिनबाद में राजनीति में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *