शिक्षा

प्रज्ञान में इसरो चंद्रयान-3 मिशन के प्रमुख वैज्ञानिक विनोद कौशिक का छात्र-छात्राओं के साथ संवाद

जेवर।प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में इसरो चंद्रयान-3 मिशन के प्रमुख वैज्ञानिक श्री विनोद कौशिक जी ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। चंद्रयान- 3 मिशन के लैंडर विक्रम की गति को नियंत्रित करने वाले वैज्ञानिक विनोद कौशिक जी का विद्यालय में विद्यालय-बैंड के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने श्री विनोद कौशिक का पादप एवं स्मृति- चिह्न भेंटकर स्वागत किया। संवाद- सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री विनोद कौशिक,विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा

,
प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस संवाद-सत्र में श्री विनोद कौशिक ने अपने अनुभवों से सभी को प्रेरित किया। उन्होंने चंद्रयान -3 मिशन के पीछे की कथा, वैज्ञानिक शोध के महत्व, और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रमुख पहलुओं के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने आदित्य एल- वन की कार्य- प्रणाली के बारे में भी बताया।

इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक श्री विनोद कौशिक जी को अपने बीच में पाकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखायी दिया। श्री विनोद कौशिक ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के भी उत्तर दिए साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को चंद्रमा से भी आगे जाने का लक्ष्य निर्धारण कर सत्यता और दृढ़संकल्प के साथ लक्ष्य के प्रति समर्पण- भाव को सफलता का मूल मंत्र बताया। इस अवसर पर श्री नवीन मिश्रा पूर्व प्रधानाचार्य पब्लिक इण्टर कॉलेज जहांगीरपुर, विशन कौशिक प्रवक्ता संस्कृत, श्री अशोक कुमार शास्त्री पूर्व प्रधानाचार्य इण्टर कॉलेज धनौरा खुर्द आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने चंद्रयान-3 मिशन के प्रमुख वैज्ञानिक श्री विनोद कौशिक का विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस संवाद- सत्र कार्यक्रम में विद्यालय की संकाय प्रभारीगण मिस सोनिया कोचर,मिस शीतल रस्तोगी, प्रियंका शर्मा एवं मि पी.के.शर्मा, मि.सुरेश छोंकर मि. गजेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *